बलिया में बदला मौसम: शुक्रवार सुबह छाया कोहरा, न्यूनतम तापमान 14 डिग्री पहुंचा
बलिया में शुक्रवार सुबह कोहरा छाने से ठंड बढ़ी, न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया और ग्रामीण इलाकों में धुंध का अधिक असर दिखा।

बलिया जिले में शुक्रवार सुबह मध्यम दर्जे का कोहरा देखा गया। शहर की तुलना में देहात और ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों व सड़कों पर धुंध का प्रभाव अधिक नजर आया। सुबह के समय जल्दी बाहर जाने वाले लोगों को इस वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रात: 6:40 बजे सूर्योदय होने के बाद धीरे-धीरे कोहरा कम होने लगा और 7:30 बजे तक स्थिति सामान्य हो गई।
मौसम में आए बदलाव के कारण सुबह और रात के वक्त ठंड बढ़ गई है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार लगभग 5 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शनिवार से तापमान में और कमी आ सकती है और आने वाले समय में ठंड का असर और ज्यादा बढ़ सकता है। ठंड बढ़ने के साथ ही स्थानीय निवासियों की दिनचर्या में परिवर्तन आ रहा है और लोग सुबह तथा देर शाम गर्म व ऊनी कपड़े पहनकर बाहर निकल रहे हैं।


