बलिया: बेटे की तेरहवीं के दिन ट्रैफिक एसआई पिता की हार्ट अटैक से मौत
बलिया के भलुही गांव में बेटे की तेरहवीं के दौरान प्रयागराज में तैनात ट्रैफिक एसआई अजय कुमार सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र स्थित भलुही गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। प्रयागराज में ट्रैफिक पुलिस के सब इंस्पेक्टर (एसआई) पद पर तैनात 57 वर्षीय अजय कुमार सिंह का बुधवार को निधन हो गया।
घटना के समय घर पर उनके पुत्र गौरव सिंह की तेरहवीं का कार्यक्रम चल रहा था और परिवार के लोग कार्यों में व्यस्त थे। उसी दौरान अजय कुमार सिंह को अचानक दिल का दौरा पड़ा। परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
गुरुवार को दिवंगत पुलिस अधिकारी का अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। इस दौरान सुखपुरा थाने के एसआई राम लखन सोनकर और उनकी पुलिस टीम ने उन्हें सलामी दी। अंतिम यात्रा और संस्कार के समय गांव व आसपास के क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
स्रोत: Purvanchal24, Purvanchal24
गलती बताएं