बलिया में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के तबादले
बलिया के पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिले में पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं।

बलिया जिले में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत कई अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है, जबकि चार प्रभारी निरीक्षकों को गैर जनपद स्थानांतरण के लिए पुलिस लाइन भेजा गया है।
एसपी की सूची के अनुसार शैलेश सिंह को बांसडीह, विजय बहादुर सिंह को कोतवाली और रविन्द्र नाथ राय को सिकंदरपुर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं, कोतवाली से प्रवीण कुमार सिंह, सिकंदरपुर से हरिशंकर सिंह, बांसडीह से राजकेश्वर सिंह और खेजुरी से सुशील कुमार दुबे को हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है, जिन्हें अन्य जनपद के लिए रवाना किया जाना है।
इसके अलावा उपनिरीक्षकों के स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं। बांसडीह के एसएसआई अजय पाल को खेजुरी का थानाध्यक्ष बनाया गया है। राजेश बहादुर सिंह को बांसडीह रोड से मनियर तथा मनियर के थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी को बांसडीह रोड का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। महिला उपनिरीक्षक कंचन मौर्य को पुलिस लाइन से महिला थाना प्रभारी बनाया गया है।
स्रोत: Amar Ujala, Amar Ujala
गलती बताएं